भाजपा नेता विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर हमला, बड़बोले पिता के झूठ का वातावरण बनाने वाले बड़बोले पुत्र हैं

बेगूसराय.

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा रविवार की शाम बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगुवानी पुल मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय पैसा लेकर अधिकारी को प्रमोशन देने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। चुनाव के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। इनका हाल भी दिल्ली के मुख्यमंत्री  और झारखंड के मुख्यमंत्री जैसा ही होगा।

विजय सिन्हा ने दावा किया कि इस चुनाव में बिहार के अंदर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ये कहीं न कहीं राजद द्वारा बिहार में अराजकता, नकारात्मक वातावरण, अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षित और पोषित करने के साथ साथ अपराधियों को टिकट देकर अपराध को फलने-फूलने का जो संकेत दिया है, उसके खिलाफ है। जिसका जवाब पूरी ताकत से बिहार की जनता देगी। उन्होंने कहा कि राजद की मानसिकता 18 साल के सुशासन और 15 वर्ष जंगलराज की मानसिकता के बाद भी नहीं बदली है जिसका जवाब जनता अपने वोट के माध्यम से देगी। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं। वह झूठ के भ्रम का वातावरण बना रहे थे, जिन्होंने कहा था कि वह रोजगार और नियुक्ति के लिए चिंतित हैं। उनके जैसे लोगों के कारण बिहार के लोग बेरोजगार हो गए। पांच विभाग के मंत्री रहने के बावजूद भी एक भी नियुक्ति करने का काम इनके द्वारा नहीं किया गया। जिसने अगुवानी पुल में गड़बड़ी की, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। उसमें इन्होंने माल लेकर लीपा-पोती की, जिसकी शिकायत लोगों ने किया है। हम उसकी उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। चुनाव के बाद ऐसे कार्यों से जिसने अकूत संपत्ति बनाई है, उसको बख्शेंगे नहीं। विजय सिन्हा ने कहा कि इनका भी वही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री की तरह होगा। जिसने भी जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है, उसकी दुर्दशा तय है।

वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी को झुट्ठा पार्टी कहने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झूठे वादे करने के सवाल पर भी विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये राजा हरिश्चंद्र के खानदान के हैं? उनके बारे में लोग कहते हैं कि चपरासी क्वार्टर में रहने वाले महलों के राजा बन गए। जब ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने कहा था कि ये भाजपा के जमाई हैं। वह भाजपा के जमाई नहीं, बल्कि मां भारती की संतान हैं जिसपर भाजपा को गर्व है। लेकिन ये नहीं बता पाते हैं कि इनका यार कौन है आतंकवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार। वह कितना सत्य बोलते हैं, इनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री को लेकर जिन शब्दों का उपयोग करते हैं, उस शब्द का अर्थ भी यह नहीं समझ पाते हैं। बिहार की जनता की गाड़ी कमाई को लूटकर इन्होंने जो 100 लोगों की टीम बनाई है, वह जो लिख कर देती है वह वही बोलते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरी तरीके से सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले और चार्टर विमान पर बैठकर केक खाने वाले लोग हैं। जो बिहार की जनता को भरमाते हैं, इनके पास शब्दों की मर्यादा नहीं है। विजय सिन्हा ने कहा कि अगुवानी पुल मामले में मुख्यमंत्री ने आज मंच से कहा है कि इन लोगों ने बहुत गड़बड़ की है, वह इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएचडी विभाग में उन्होंने 1,100 टेंडर को एक साथ रद्द करने का काम किया है। इतना ही नहीं बालू माफिया पर पूरी तरीके से शिकंजा कसने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया है, जिसका असर चुनाव के बाद लोगों को देखने को मिलेगा।

Source : Agency

15 + 14 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004