मायावती ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पहुंची बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने हवा हवाई और प्रलोभन भरे वादे की घोषणा पत्र के रूप में किए। उन्होंने कहा, बसपा कहने में नहीं, करने में यकीन करती है। भाजपा की मुक्त राशन योजना पर भी मायावती ने प्रहार किया। उन्होंने कहा फ्री राशन को लेकर भाजपा दावा करती है, पर क्या भाजपा अपनी जेब से राशन दे रही है। जो थोड़ी खाद्य सामग्री दी जा रही वो भाजपा अपनी जेब से नहीं बल्कि आप के टैक्स से दी जा रही है। धर्म की आड़ में खासकर मुस्लिम समाज का शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है उसे रोका जाएगा। बसपा की रैली में मायावती बोलीं, अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ द्वेष की भावना के साथ उत्पीड़न किया  जा रहा है। मायावती ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

कहा कि केंद्र में रही सरकारें हवा हवाई वादे करती रहीं। मायावती ने सिख समाज को 84 की याद दिलाते हुए कहा, सिख समाज का भी शोषण हुआ है उस समय सिख समाज को तबाह और बर्बाद किया गया था, कांग्रेस को कभी माफ न करना। उन्होंने कहा, इस चुनाव में हमारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा से गठबंधन नहीं कर रही बल्कि अकेले चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, टिकट बंटवारे में सर्व समाज की उचित भागीदारी रही है। कांग्रेस, भाजपा व इनके सहयोगी दल को लेकर मायावती बोलीं, आज़ादी के बाद ज़्यादा बार सत्ता कांग्रेस के पास रही। खीरी में आयोजित बसपा की जनसभा में मायावती ने कहा, देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं है, देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को आने से रोकना है।

हवा हवाई चुनावी घोषणा पत्रों में कतई नही आना है, चुनाव बाद घोषणा अमल में नही लाती है। मायावती आगे बोलीं, बसपा ने किसानों को समय से खेती करने के सस्ते साधन उपलब्ध कराए हैं। लखीमपुर क्षेत्र में खेती विखयात है, किसान जो लंबे अरसे से खेती कर रहे है, भाजपा के लोगो ने किसानों के आंदोलन कुचलने के काम किया है। इस चुनाव कोई नाटकबाजी, जुमलेबाजी गारंटी काम नही आ रही। पूंजीपतियों को धनवान बनाने में हर स्तर पर छूट देने मजबूत बनाने में समय निकल रहा है। कांग्रेस की तरह भाजपा में भी एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है।

 

Source : Agency

12 + 7 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004