देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष, लवली के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

नई दिल्ली

 कांग्रेस नेता लवली सिंह के इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्ता किया है। दरअसल लवली सिंह के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासत गरमा गई थी।दिल्ली में कन्हैया कुमार को टिकट देने के विरोध में लवली सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके अलावा कांग्रेस आलाकमान पर उन्होंने कई आरोप लगाए थे।

 दिल्ली में जिस सीट से कन्हैया कुमार को टिकट दिया था, उस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रपोज किया था। इसके बाद आलाकमान के सामने दिल्ली के इस टिकट को लेकर घमासान मच गया था। इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया है कि पार्टी एक नौजवान को टिकट दिया है जो विचारधारा के साथ लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे लोगों को आगे लाना जरूरी है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह पंजाब के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

बता दें कि, देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं और और पूरी दृढ़ता से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं। उन्हें कांग्रेस आलाकमान का भरोसेमंद माना जाता है।

गौरतलब है कि अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली कांग्रेस हमेशा से लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर आगे बढ़ गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में, लवली ने यह भी कहा कि वह खुद को असहाय पाते हैं क्योंकि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्मत निर्णयों को एआईसीसी दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया द्वारा एकतरफा वीटो कर दिया गया। 

Source : Agency

6 + 2 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004