वर्कप्लेस पर न करें ये बातें


वर्कप्लेस पर आपको बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत होती है। अगर आप अपने कार्यस्थल पर कुछ विवादित टॉपिक पर बातचीत करते हैं तो सहकर्मियों के बीच आपकी इमेज अप्रिय बन जाती है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कार्यस्थल पर विवादित विषयों और चर्चाओं से बचे।

धार्मिक विश्वास पर चर्चा
कार्यस्थल पर अपने धार्मिक विश्वास पर चर्चा करने से हमेशा बचें। इसके अलावा किसी भी धर्म की बुराई और उसपर वाद-विवाद की स्थिति से हमेशा दूर रहना चाहिए। हम यह नहीं कह रहे हैं कि कार्यस्थल पर अपने धर्म को छुपा कर रखें। आप अपने धर्म पर गर्व करें लेकिन किसी दूसरे धर्म पर विवादित बातचीत न करें।

राजनीतिक विषय पर चर्चा
अक्सर लोग अपने राजनीतिक विश्वास के प्रति भावुक हो जाते हैं और कार्यस्थल पर लंबी राजनीतिक वाद-विवाद और चर्चा छेड़ देते हैं। ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। अपने वर्कप्लेस पर अपने पसंदीदा नेता की अच्छाई और विपक्ष की बुराई जैसी चर्चाओं से दूर रहें इससे कार्य में खलल पड़ता है। कार्यस्थल पर अपने निजी और अंतरंग जीवन के बारे में बातचीत न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे दूसरे व्यक्तियों को असहज की स्थिति से दो चार होना पड़ता है।

Source : Agency

9 + 14 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004