साल का पहला चंद्र ग्रहण:  26 मई को कितने समय के लिए दिखेगा सुपर मून?  

 नई दिल्ली 
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के लिए लग रहा है। इस दिन साल का दूसरा सुपरमून भी देखने को मिलेगा। 14 मिनट 30 सेकेंड के लिए सुपरमून दिखेगा। 26 अप्रैल को दुनिया ने पहला सुपरमून देखा था।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुपरमून उस वक्त होता है जब एक पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में निकटतम बिंदु पर पहुंच जाता है। सुपरमून चंद्रमा को आकार में थोड़ा बड़ा दिखाता है। यह सामान्य चंद्रमा से ज्यादा चमकीला होता है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसके कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया पड़ती है, जिसके कारण यह थोड़ा चमकीला दिखाई पड़ता है।
 
2021 का पहला चंद्र ग्रहण कब से कब तक-
भारतीय समयानुसार, यह दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की पहली उपछाया 14:18 बजे और पूर्ण ग्रहण 16:43 से शुरू होगा। चंद्र ग्रहण अधिकतम 16:48 बजे होगा और ग्रहण का अंत 16:54 बजे होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 5 घंटे 2 मिनट तक है।

किस राशि और नक्षत्र में होगा चंद्र ग्रहण-
26 मई को चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। जिसके कारण इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा इसी राशि वालों पर पड़ेगा।

Source : Agency

2 + 13 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004