पति की गिरफ्तारी पर बोलीं कल्पना सोरेन, झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं है , हेमंत सोरेन मजबूत होकर उभरेंगे

रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गुरुवार को कहा कि उनके पति की गिरफ्तारी की उम्मीद नहीं थी और ऐसा होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा और परिवार हैरान रह गया था। इंटरव्यू में कल्पना ने कहा कि झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और हेमंत सोरेन मजबूत होकर उभरेंगे। कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन निर्दोष हैं और भाजपा सरकार के पूर्व नियोजित षड़यंत्र में फंसे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड की जनता आक्रोशित है, वह राज्य के खनिज संसाधनों को लूट रही भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

कल्पना सोरेन ने कहा, 'हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम उनके जमानत पर बाहर आने और लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने का इंतजार कर रहे हैं। वह निर्दोष हैं और केंद्र में भाजपा की सरकार की ओर से पूर्व नियोजित साजिश में फंस गए हैं।' पति के जेल जाने के बाद पार्टी के लिए नए चेहरे के रूप में उभरीं कल्पना ने भाजपा को अत्याचारी ताकत करार दिया और कहा कि वह विपक्ष को दबा रही है।

कल्पना ने कहा, 'संविधान की रक्षा कैसे होगी जब आप गरीब, आदिवासी और दलितों के लिए काम करने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लेंगे। वह (बीजेपी) केवल झूठ बोलते हैं। भगवा दल के 400 पार के नारे ने यहां तापमान को 400 डिग्री बढ़ा दिया है। झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है और वे इस अत्याचारी ताकत को उखाड़ फेकेंगे जो उनके समृद्ध खनिज को लूट रही है।' पति के 90 दिन से अधिक समय से जेल में होने पर कल्पना ने कहा, 'मेरा एक सवाल है कि क्यों ईडी सिर्फ विपक्ष शासित राज्यों में ऐक्शन ले रही है।'

 

Source : Agency

2 + 4 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004