मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर,चार की मौत

 मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।  ट्रक ने सड़क किनारे खड़े  ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।  हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग घायल हैं।  घटना से ट्रैक्टर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर कंडोली निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की शादी बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलधारा में हुई थी। लड़की के लड़का हुआ था। जिसके कार्यक्रम में कुंवरपुर से ट्रैक्टर ट्राली में महिलाएं लोग बेलधारा गांव शुक्रवार को गए थे। शनिवार की सुबह 4 बजे वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली की लाइट खराब हो गई। जिससे ट्रैक्टर चालक हाईवे पर एक किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और लाइट सही करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक संख्या (यूपी 13 एटी 4532) के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अलग होकर सड़क के किनारे पलट गए। ट्राली पलटने से 42 वर्षीय संजय पत्नी राजेश, 45 वर्षीय कांति पत्नी दफेदार, 48 वर्षीय फूलन देवी पत्नी अवधेश, 56 वर्षीय रीता उर्फ द्रौपदी पत्नी सुनील की मौके पर मौत हो गई। घटना में 20 से 25 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

शाम को दावत रात भर हुआ डांस

सीओ सुनील कुमार सिंह ने भोगांव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर बेलधारा और कुंवरपुर से बड़ी संख्या में लोग मैनपुरी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। बेलधारा गांव में बच्चे के दत्थान कार्यक्रम में मंगल गीतों पर रात भर दावत और नृत्य कार्यक्रम चला। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, डीजे पर जमकर डांस हुआ। लेकिन सुबह की घटना ने सारी खुशियां आंसुओं में बदल दी।

 

Source : Agency

8 + 3 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004