भारती के शो में प्रिंस नरूला ने दिया बड़ा हिंट

मुंबई

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों को रील्स से लेकर फोटोज में एक-दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब तक उनका कोई बच्चा नहीं है। हालांकि, दोनों के बच्चे को लेकर खबरें अक्सर आती रहती हैं। एक बार फिर से युविकी की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें जोरों पर हैं क्योंकि उनके पति प्रिंस नरूला ने बात ही ऐसी कही है। आइए बताते हैं ये चर्चा कहां से शुरू हुई।
 
दरअसल, प्रिंस नरूला ने भारती सिंह  और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक हिंट दिया है। दोनों ने प्रिंस नरूला से कई सवाल पूछे। इस दौरान, भारती ने प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में भी पूछा। भारती ने कहा, 'आपका गोला कब आना है?' इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, 'जल्द ही।'

पापा बनने वाले हैं प्रिंस नरूला?
बस फिर क्या, तभी से ही प्रिंस और युविका चौधरी के माता-पिता बनने की खबरें शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने आगे ये भी बताया कि वो अब तक बेबी प्लान क्यों नहीं कर रहे थे। प्रिंस ने कहा, 'हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो। ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं।' उनके इस स्टेटमेंट के बाद से ही उनके पापा बनने की खबर दौड़ पड़ी है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी
इससे पहले, युविका ने इंटरव्यू में कहा था कि वह और उनके पति प्रिंस नरूला शादी के बाद से ही बच्चे की योजना बना रहे हैं, लेकिन यह भगवान के हाथ में है। युविका और प्रिंस अब सात साल से एक साथ हैं और अक्सर प्रेग्नेंसी की अफवाहों को नकारते रहे हैं। युविका और प्रिंस ने 2016 में शादी की और तब से साथ हैं। उनकी पहली मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी। प्रिंस ने उनसे मिलने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें प्रपोज किया। हालांकि, शो ख़त्म होने के बाद युविका के साथ वापस आने से पहले, उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो में नोरा फतेही के साथ भी फ़्लर्ट किया था।

Source : Agency

2 + 8 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004