तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी ने छोड़ा शो

मुंबई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए एक्टर, वहां पहुंचे ही नहीं। जिसके बाद उनके पिता ने पालन थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने इसके बाद FIR दर्ज की। उनकी तलाश जारी है। मगर क्या आप जानते हैं, उन्होंने इस शो को एक बार नहीं, बल्कि दो बार जॉइन किया था? उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। मगर दोबारा आए थे। और छोड़ने के पीछे का कारण भी जानिए।

    गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह हरजीत सिंह सोढ़ी का रोल किया था। उन्होंने इस शो को साल 2008 से 2013 और फिर 2014 से 2020 तक किया था।  गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह हरजीत सिंह सोढ़ी का रोल किया था। उन्होंने इस शो को साल 2008 से 2013 और फिर 2014 से 2020 तक किया था। गुरुचरण सिंह साल 2008 से 2013 तक शो का हिस्सा रहे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ कुछ मतभेद होने के कारण उन्होंने 2013 में शो छोड़ दिया था।

 गुरुचरण सिंह को पब्लिक डिमांड के बाद 2014 में दोबारा इस शो में लाया गया था। उनकी पॉप्युलैरिटी इतनी थी कि लोग दूसरे किसी एक्टर को उनकी जगह देख ही नहीं सके थे। गुरुचरण सिंह ने 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने शो को दोबारा अलविदा कह दिया था। उसके बाद वह कभी इसका हिस्सा नहीं रहे थे। गुरुचरण सिंह ने इंटरव्यूज में बताया था कि इस बार उनके शो छोड़ने का कारण पिता की तबीयत थी। उनके पिता की सर्जरी होनी थी, इसलिए उन्हें ये कदम उठाना पड़ा था। गुरुचरण सिंह को पहले लाड सिंह ने रिप्लेस किया था। इसके बाद उनकी जगह बलविंदर संह सूरी ने ली, जिनका नाम खुद गुरुचरण ने ही सुझाया था। लेकिन एक्टर की जगह कोई नहीं ले पाया। जैसा प्यार उनको मिला, दर्शक किसी और को नहीं दे सके।

Source : Agency

13 + 12 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004