बुरे वक्त को टाल सकते हैं यह उपाय

होनी-अनहोनी पर हमारा वश तो नहीं, लेकिन बुरा वक्त अगर टल जाए तो अनहोनी से बचा जा सकता है। वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे अनहोनी को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

घर में नित्य प्रति कर्पूर जलाएं। कर्पूर के धुएं से कपूर के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। पक्षियों को लाल मसूर खिलाएं। अपने घर पर काली मटकी लगाएं। इससे घर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। अगर परिवार के साथ बार-बार दुघर्टना की स्थिति बन रही हो तो हनुमान जी के मंदिर में मिट्टी के दीये में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। नित्य प्रति हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की छत पर लाल पताका लगाने से भी अनहोनी को टाला जा सकता है। घर के मुख्य दरवाजे के अगल-बगल खिड़कियां न बनवाएं। घर की छत को हमेशा स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा लगाएं। घर में अगर तीन दरवाजे एक ही सीध में हो तो चोरी की आशंका बनी रहती है। घर के आगे का भाग टूटा हुआ है या सामने की दीवार में दरार हो तो माना जाता है कि गृह स्वामी का स्वास्थ्य खराब रहता है। घर के बीचोंबीच भारी सामान नहीं रखना चाहिए। घर से कहीं भी जाते वक्त मुंह मीठा न करें।

Source : Agency

6 + 8 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004