इन उपायों से बढ़ेगा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

जीवन में सकारात्मकता बेहद आवश्यक है। यह सकारात्मकता ही खुशहाली लाने का रास्ता बनाती है। अगर घर में कहीं नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है तो यह परिवार के सभी सदस्यों पर प्रभाव डालती है। घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर करने के लिए आइए जानते हैं इन आसान से वास्तु उपायों के बारे में।

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं अवश्य करें। घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाएं, ऐसा करना शुभ रहता है। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल टांगना शुभ माना गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में रुक जाता है। घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का स्वास्तिक चिन्ह बना दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें। घर में अगर वास्तु दोष हैं तो इसे दूर करने के लिए अखंड रामायण का पाठ कराएं। घर में अगर पानी की टंकी है तो उसमें चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें। घर में गोल किनारे वाला फर्नीचर शुभ रहता है। घर में पीतल का मेंढक रखने से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। घर में तुलसी का पौधा होने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। घर की उत्तर दिशा में कुबेर का स्थान होता है, इसलिए इस दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। अगर गेहूं को पिसाने जा रहे हैं तो तुलसी की 11 पत्तियां इसमें डाल दें। तबे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारना शुभ रहता है। सूखे हुए फूलों को घर में न रखें। घर के सभी दरवाजे अंदर की तरफ खुलने चाहिए। अगर दरवाजे बाहर की तरफ खुले तो सकारात्मक ऊर्जा बाहर की तरफ चली जाती है।

Source : Agency

6 + 3 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004