नॉमिनेटेड चार कंटेस्टेंट्स में से दो हो जाएंगे बेघर

मुंबई

बिग बॉस 17 में मुनव्वर और आयशा खान की क्लास लगाने के बाद सलमान खान  दो कंटेस्टेंट्स को बीबी हाऊस से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन का ट्विस्ट देखने को मिलेगा। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद इस हफ्ते के नॉमिनेटेड चार कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार , रिंकू धवन, नील भट्ट  और आयशा खान  में से दो कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगे।

बिग बॉस 17  के लेटेस्ट अपडेट्स की जानकारी देने वाले सोशल मीडिया पेज द खबरी ने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि इस हफ्ते रिंकू धवन और नील भट्ट एविक्ट होने वाले हैं। मालूम हो, एक टास्क के दौरान विक्की जैन को पॉवर मिली थी जहां उन्होंने नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था। हालांकि नील भट्ट और रिंकू धवन के एविक्शन को लेकर अभी तक कोई आॅफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। साल 2023 के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन के ट्विस्ट ने बिग बॉस के फैंस को तगड़ा झटका दिया है।

नील भट्ट और रिंकू धवन  के एविक्शन पर कई फैंस सोशल मीडिया पर कमेंटबाजीक कर रहे हैं। एक यूजर ने नील भट्ट-रिंकू धवन के एविक्शन पर कहा- अगर रिंकू जी और नील भट्ट चले गए हैं तो भी शो को कोई फर्क नहीं पड़ता। बस बिग बॉस 17 ने अपना एक्सपेंस कम कर दिया है। तो दूसरे यूजर ने लिखा- बिग बॉस तो नील भट्ट के भगवान थे ऐसा कैसे हो गया। वहीं तीसरे ने लिखा- यह तो ज्यादा ही गलत हो गया।

Source : Agency

11 + 3 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004