Oven में खाना गर्म करने पर भी पैदा हो सकते हैं वास्तु दोष

एक वो ज़माना था जब लोग मिट्टी के चूल्हे इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन आज कल के मार्डन जमाने में तरह-तरह के चूल्हों का प्रचलन शुरू हो चुका है। बल्कि चूल्हों के साथ-साथ एेसे कई और उपकरण आ चुके हैं, जो किचन के छोटे से छोटे काम को करने में मददगार साबित होते हैं। आज हम किचन में इस्तेमाल होने वाले कुछ एेसे ही उपकरणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सीधा कनेक्शन घर के वास्तु से है।

आज कल लगभग हर घर में ओवन देखने को मिलता है। लोग इसे अपनी मर्जी से कहीं भी रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में पड़ा यह ओवन आपके घर में वास्तु दोष पैदा कर सकता है। जी हां, शायद आपको जानकर यकीन न हो लेकिन यह सच है। आपकी रसोई में पड़ा आपका ओवन भी जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों का कारण हो सकता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ओवन सही दिशा और सही जगह नहीं पड़ा होता उस घर में बहुत तरह के वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं।

पंजाब केसरी के आचार्य कमल नंदलाल का कहना है कि कुछ लोग अपनी सहूलियत के अनुसार घर की किचन में कहीं भी ओवन रख लेते हैं, लेकिन एेसा करना बिल्कुल ठीक नहीं माना जाता। इनके अनुसार घर में हर चीज़ को वास्तु के हिसाब से रखना चाहिए और क्योंकि रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है, इसलिए यहां कुछ भी रखने से पहले वास्तु की राय लेना बहत ज़रूरी होता है।

कई लोग ओवन को किचन में पत्थर यानि स्लैब के ऊपर रख देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एेसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप ओवन को यहां रखते हैं तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

बता दें कि ओवन का कलर भी वास्तु की नज़र से बहुत मायने रखता है। इसके अनुसार घर में हमेशा लाल या काले रंग का ओवन रखना चाहिए।

काला रंग शनि के लिहाज़ से बहुत अच्छा माना जाता है। तो इसलिए काले रंग का ओवन रखना अच्छा होता है। लेकिन सर्वश्रेष्ठ लाल रंग का ही ओवन रखना शुभ माना जाता है। कुछ लोग सफ़ेद रंग का ओवन भी रखते हैं जो बिल्कुल अच्छा नहीं होता। इसका कारण यह है कि इस चंद्रमा के बिल्कुल विपरीत माना जाता है। इसलिए सफ़ेद रंग का ओवन घर में कभी न रखें।

अगर बात करें किचन में पड़े किसी भी किचन एपलाइएंस की तो वास्तु के अनुसार उसके लिए साऊथ ईस्ट यानि दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। लेकिन अगर बात की जाए उनके प्लॅग प्वाइंट की तो उसकी व्यवस्था हमेशा साऊथ वेस्ट यानि दक्षिण पश्चिम में की जानी चाहिए। तो आप भी अपनी किचन में ओवन को रखते समय इन बातों को ध्यान में ज़रूर रखें।

Source : Agency

13 + 2 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004