आपको भी दिख जाएं शनिवार की सुबह ये 3 चीज़ें तो...

वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीज़ों का वर्णन किया गया है जिनका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। फिर चाहे वो घर में पड़े चीज़ें हो या दुकान में पड़ा सामान। इसकए अनुसार हमारे आस-पास पड़ी हर चीज़ का मानव जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं इसमें ये तक कहा जाता है कि हमारे आस-पास रहने वाले जीव-जंतु तथा इंसना तक हम पर अपना प्रभाव डालते हैं। आप लोगों को शायद इस बात की जानकारी न हो कि हिंदू शास्त्रों में भी इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। जिसमें शनि देव से जुड़ी चीज़ों का वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि शनिवार के दिन कुछ चीज़ों को देखना शुभ कहलाता है इससे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

तो अगर आपको भी शनिवार को लेकर किसी भी तरह की भ्रांतियां हैं और आप भी शनिवार के दिन को शुभ नहीं मानते तथा किसी भी गलत घटना के लिए इस दिन को जिम्मेदार ठहराते हैं। तो कल का सूरज उगने से पहले एक बार हमारी ये खबर ज़रूर पढ़ लें।  

क्योंकि अगर आपको पता हो तो शनिवार के दिन सुबह के समय आपको आगे बताई जाने वाली कोई भी 3 चीजें दिखाई दे जाएं, तो आपका दिन शुभ हो सकता है

भिखारी
अगर इस दिन प्रातः आपके दरवाजे पर कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति पर आता है या दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इनकी अपनी क्षमता अनुसार मदद करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

सफाई कर्मचारी
अगर इस दिन सुबह आपको कहीं कोई भी सफ़ाई कर्मचारी दिखाई दे जाता है तो ये एक शुभ संकेत होता है। खास तौर से तब, जब वह झाड़ू लगा रहा हो। मान्यता है ऐसा होने पर उन्हें कुछ पैसे ज़रूर दें। इससे आपके समस्त कार्य निर्विघ्‍न पूरे होंगे।

काला कुत्ता
क्योंकि कुत्ता शनिदेव का वाहन माना जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है अगर इस दिन कहीं भी काला कुत्ता दिखाई दे जाए तो ये भी शुभ होता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी लगाकर रोटी या बिस्किट खिलाएं।

Source : Agency

11 + 9 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004