तोते से जुड़ा ये रहस्य नहीं जानते होंगे आप

वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षी को बहुत महत्व दिया गया है। इसमें एेसे बहुत से पक्षियों के बारे में बताया गया है, जो मानव जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। आज हम बात करेंगे वास्तु शास्त्र में तोते की महत्वता के बारे में। मान्यता है कि तोता भी घर-परिवार पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालता है। वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाने से बच्चों का पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ता है, साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। यह बात तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं लेकिन आज इसके बारे में कुछ एेसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

कहा जाता है कि तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक होता है।

जिस भी घर बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों की कमी हो तो तोते का तस्वीर या प्रतिमा घर में स्थापित करें।

जिस मैरिड कपल में प्यार कम होने लगे तो फेंगशुई के अनुसार उन्हें घर में तोते के जोड़े को स्थापित करना चाहिए। इससे पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

फेंगशुई के मुताबिक तोता 5 तत्वों को बेलेंस करने में मददगार साबित होता है। वास्तव में तोते के रंग-बिरंगे पंख पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। अगर घर में इनमें से किसी भी तत्व की कमी है, तो वह इससे दूर हो जाती है।

अक्सर कई लोगों के घरों में पिंजरे में तोते देखने को मिलते हैं। आजकल तो तोते को पालना एक ट्रेंड हो गया है। लेकिन वाल्तु के अनुसार इसे पालना बहुत ही गलता माना जाता है। वहीं लाल किताब के अनुसार कुंडली की जांच-पड़ताल करने पर बहुत से लोगों का तोता पालना अच्छा नहीं माना जाता। बुधवार के दिन पिंजरे में कंठी वाला तोता पालने का कहा जाता है लेकिन उसके लिए बहुत से नियम बनाए गए हैं।

अगर किसी ने गलती से तोता पाल लिया है तो उसे तुरंत की लाल किताब के विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। हो सकता है कि यह तोता ही आपके दुर्भाग्य और बर्बादी का कारण हो। पले हुए तोते अगर खुश न हो तो वह रोज़ आपको बद्दुआ देगा। आपको यह समझना चाहिए कि पक्षियों को बंधक बनाकर रखना पाप है। इसके कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

दरअसल, तोतों में यह क्षमता भी होती है कि वो जो भी सुनते हैं उसे आसानी से याद कर लेते हैं और उसे वे मन ही मन या बोलकर दोहराते रहते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में गाली-गलौच या झगड़े चलते हैं तो वह भी इसी प्रकार का व्यवहार करेगा। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्‍थायी निर्माण हो जाएगा। इस तरह तोता पालना कई मामलों में शुभ भी है और अशुभ भी।

Source : Agency

11 + 11 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004